हमारा मिशन
भारत के हर वर्ग के कारीगर (प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, राजमिस्त्री, पेंटर) को एक डिजिटल पहचान देना और उन्हें बिना बिचौलिए के सीधा काम दिलाना।
हमारा विज़न
एक ऐसा आत्मनिर्भर डिजिटल मंच तैयार करना जहाँ काम ढूँढना और कारीगर बुलाना सबसे आसान, सुरक्षित और पारदर्शी माध्यम बन जाए।
हम क्या सुविधाएँ देते हैं?
कारीगरों के लिए
मुफ़्त में अपनी प्रोफ़ाइल बनाएँ, अपना काम प्रदर्शित करें और स्थानीय ग्राहकों से सीधे ऑर्डर पाएँ।
ग्राहकों के लिए
अपने पास के सत्यापित कारीगरों को खोजें, रेट और रिव्यू देखें और तुरंत संपर्क करें।
डायरेक्ट और पारदर्शी
कोई छुपा हुआ चार्ज नहीं। ग्राहक और कारीगर आपस में सीधे बात करके रेट तय करते हैं।